सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। आज मंगलवार को प्रसाद कुंवर इंग्लिश मीडियम स्कूल मे पूर्ण वार्षिक अंक पत्र वितरण समारोह का भव्य रूप से आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को उनके वार्षिक पढ़ाई,उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मार्कशीट के साथ आकर्षक शील्ड प्रदान की गई। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ लवकुश प्रजापति , डॉ हर्षवर्धन , पत्नी सुनैना आदि सदस्यों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य निखारने के लिए कटिबंध है। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। शिल्ड व अंकपत्र प्राप्त कर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे ।निदेशक ने बताया कि यह समारोह छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह जगाने का माध्यम है।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन की सराहना की और बच्चों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर डॉ नीलम रश्मि ,मैनेजर जावेद अहमद,वाइस प्रिंसपल रेशमा सूबा,रॉबर्ट ब्रूस,मेहराणा धोरा , समस्तीन, सुप्रिया पांडे सुप्रिया गुप्ता ,प्रभु नारायण जायसवाल, जितेंद्र चंद्रवंशी,बलवंत यादव सहित स्कूल के अन्य छात्र/. छात्राएं मौजूद रहें।

