रेशमा खानम– अनपरा, जनपद सोनभद्र*
दिनांक – 31.03.2026** अनपरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से साइबर ठगी की धनराशि ₹6,800/- पीड़ित के खाते में वापस-*
* NCRP पोर्टल के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस टीम की सराहना की-*
अवगत कराना है कि आवेदक *संजीत प्रसाद केशरी पुत्र नन्दू प्रसाद केशरी निवासी सिनेमा रोड, थाना अनपरा* के साथ दिनांक 16.07.2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड की त्वरित डिलीवरी के नाम पर एक लिंक भेजकर डाउनलोड कराया गया, जिसके माध्यम से आवेदक के खाते से कुल ₹6,800/- की साइबर ठगी कर ली गई थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा *श्री सत्येन्द्र कुमार राय* के नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई की गई।
साइबर टीम द्वारा संबंधित खातों को होल्ड कराते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखा से पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की *सम्पूर्ण ठगी गई धनराशि ₹6,800/-* उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। इस पर आवेदक द्वारा थाना अनपरा पुलिस की सराहना की गई।
*💠 धनराशि वापस कराने वाली टीम:*
01. श्री सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा
02. हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द, साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा
*🚨 साइबर जागरूकता हेतु अपील:*
• अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड एवं OTP किसी के साथ साझा न करें।
• अनजान QR कोड स्कैन न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
*नोट:* साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें, नजदीकी थाने पर रिपोर्ट करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
*सोनभद्र पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प*

