पिपरी /सोनभद्र पुलिस द्वारा 01 किलो 320 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 28.03.2026 को थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम *मेराज अंसारी उर्फ कल्लू पुत्र फिरोज अंसारी उर्फ केदार*, निवासी वार्ड नं0-01 मलिन बस्ती तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष बताया।
नियमानुसार तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में रखा हुआ *01 किलो 320 ग्राम अवैध गांजा* बरामद हुआ। इस संबंध में थाना पिपरी पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
* मेराज अंसारी उर्फ कल्लू पुत्र फिरोज अंसारी उर्फ केदार, निवासी वार्ड नं0-01 मलिन बस्ती तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 24 वर्ष)
*बरामदगी का विवरण-*
* 01 किलो 320 ग्राम अवैध गांजा
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-*
* उ0नि0 नवनीत कुमार चौरसिया थाना पिपरी जनपद सोनभद्र
* हे0का0 चन्दन कुमार मिश्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र
* का0 सुनील राम थाना पिपरी जनपद सोनभद्र
*जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।*

