विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी में नवीन प्रवेश परीक्षा संपन्न*

---Advertisement---

रेशमा खानम,,,ककरी/सोनभद्र विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी में नवीन प्रवेश परीक्षा संपन्न*एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6वीं, 9वीं और 11वीं के लिए भव्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन आज दिनांक 29 मार्च 2026 को किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण और मंगलमय रहा।

परीक्षा देने आए नवागंतुक भैया-बहनों का स्वागत विद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी, सुरेंद्र द्विवेदी जी सहित आचार्य बंधु एवं आचार्या बहनों द्वारा पुष्प वर्षा कर भैया बहनों का अभिनंदन किया गया। इस आत्मीय स्वागत ने न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि उनके मन से परीक्षा के तनाव को दूर कर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

​विभिन्न कक्षाओं हेतु प्रवेश परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ो की संख्या में भैया बहनों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

​विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने परीक्षा के सफल संचालन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्या भारती का लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने परीक्षा में सम्मिलित सभी भैया-बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और बताया कि
परीक्षा परिणाम 30 मार्च 2026 को विद्यालय के सूचना पट्ट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्यगणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रवेश परीक्षा में मुख्य रूप से व्यवस्था प्रमुख श्री सत्येंद्र कुमार पांडे जी, परीक्षा प्रमुख राजेश कुमार तिवारी जी, राजेश सिंह जी, शिरीश चंद्र गुप्ता जी, सुनीता जी, अंकिता जी, स्वाती जी सहित अन्य आचार्यगण सक्रिय रूप से व्यवस्था में लगे रहे और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment