कोन(जयदीप गुप्ता)। स्थानीय थाना कोन की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलती से अन्य खाते में स्थानांतरित धनराशि को वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक नीरज कुमार पुत्र अमेरिका प्रसाद, निवासी ग्राम खरौंधी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र द्वारा अनजाने में अपनी राशि किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर कर दी गई थी।
इस संबंध में आवेदक ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह के निर्देशन में साइबर टीम सक्रिय हुई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और आवश्यक पत्राचार के माध्यम से उक्त धनराशि को होल्ड कराया। तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत कुल 6,695 रुपये की राशि सफलतापूर्वक आवेदक के मूल खाते में वापस करा दी गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन लेनदेन से संबंधित मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है तथा आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की वित्तीय त्रुटि या साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा

