खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले एक शातिर ठग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।*

---Advertisement---

*ब्रेकिंग न्यूज़ | नाका लखनऊ*

दुर्गा प्रसाद/उत्तरप्रदेश *लखनऊ में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले एक शातिर ठग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।*

*डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश में कार्य कर रही थाना नाका पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।*

*थाना नाका के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम के साथ सक्रियता दिखाई और आरोपी को दबोचकर सलाखों के पीछे पहुंचाया।*

*गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अर्जुन कुमार पुत्र ज्ञान चन्द्र रावत, निवासी हुसैनगंज, लखनऊ के रूप में हुई है। आरोपी खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह करता था और उनसे अवैध वसूली करता था।*

*इस कार्रवाई में चारबाग चौकी इंचार्ज विश्वजीत सिंह, मोनेन्द्र कुमार और सपना पाल की अहम भूमिका रही।*

*पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उससे पूछताछ जारी है, जिससे अन्य संभावित मामलों का भी खुलासा हो सकता है।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment