निलाम्बर-पीताम्बर शहादत दिवस पर वीर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)। वीर स्वतंत्रता सेनानी निलाम्बर-पीताम्बर के शहादत दिवस के अवसर पर 28 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत बागेसोती, टोला समईलवा जनजाति बस्ती में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया।

सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि निलाम्बर-पीताम्बर ने समाज और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष कोन रामलाल चेरो, विजय शंकर सिंह खरवार (मंत्री मंडल कोन), विजय सिंह खरवार, नंदकुमार खरवार, मुन्ना खरवार, जगन्नाथ शर्मा, संजय चेरो, सुरेश चेरो, उदय भुईया, महीपत गौड़, अमरनाथ गौड़, अनुपम चंद्रवंशी, सूर्य प्रकाश पासवान (अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष), घनश्याम सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी महामंत्री कोन द्वारा किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने वीर शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment