सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों मे रामनवमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।दोपहर बाद से ही गामीण क्षेत्रों के साथ साथ नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से निकली जुलुस रामलीला मैदान पर इकठ्ठा हुआ, जो बाद मे जय बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वाधान मे भव्य शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो पर निकाला गया ।साथ ही पारंपरिक अखाड़े का आयोजन किया गया ।नगर में दर्जनों अखाड़ा जुलूस निकला जिसमें परंपरा, संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
अपराह्न 3 बजे से केंद्रीय जय बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वाधान में कस्बा व क्षेत्र से हजारों लोग विशाल बजरंगी ध्वजा पताका के साथ रामलीला मैदान में एकत्र हुए ।कस्बा व क्षेत्र के मल्देवा, जाबर, खजुरी, धनौरा,रजखड़,निमियाडीह,टेढ़ा, दिघुल, महुली,डुमरडीहा आदि गांवों से हजारों लोग शोभायात्रा का हिस्सा बने।रामलीला मैदान समेत पूरे दुद्धी में भगवा वेषधारी बजरंगी भगवा झंडा लिए हजारों लोगों की भीड़ देखते ही बन रही थी ।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बाइक पर मातृशक्ति व स्कूटी पर दुर्गावाहिनी का निकाला गया रेला आगे आगे चल रही थी रानी लक्ष्मी बाई समेत अन्य वीरांगना दुर्गा वाहिनी नारी शक्ति भगवा वेषभूषा धारण कर नारी शक्ति का प्रदर्शन किया ।शोभायात्रा में शामिल जेबीएस की संचलन नियंत्रक वाहन शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी । नगर के पंचदेव दुर्गा पूजा समिति,मां काली दुर्गा पूजा समिति और विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति द्वारा शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा किया गया।इससे पूर्व बाइको से युवा शक्ति भगवा ध्वजा लिए पूरे नगर का भ्रमण किया ।इस दौरान युवा शक्ति जय श्रीराम जय भवानी आदि गगनभेदी नारे का उद्घोष करते रहे ,जिससे सारा नगर जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा ।
दर्जनों अखाड़ों से पहुंचे हजारों लोगों के लिए विभिन्न हिन्दू संगठनों समाजसेवियों द्वारा जगह जगह जलपान आदि का व्यवस्था किया गया जिसका लोगों ने भरपूर लुप्त उठाया । शोभायात्रा में मां काली ,मां दुर्गा और भगवान श्रीराम की सुंदर सुंदर झांकियां लोगों को धार्मिक आस्था से भर रही थीं. पूरे रास्ते में भक्ति संगीत, जयकारे और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
रामलीला मैदान से शोभायात्रा जुलूस की शुरुआत हुई जो बस स्टेंड तहसील के रास्ते नगर भ्रमण करते हुए मां काली रोड पहुंची ,पत्ती गोदाम से वापस होते हुए संकट मोचन मंदिर तिराहे पर अखाड़ा के रूप में परिवर्तित हो गईlजहां कई घंटों तक युवा व नारी शक्तियों द्वारा शस्त्र कला का शानदार प्रस्तुति दी गई।जिसने लाठी डंडे गड़ासा बल्लम तलवार आदि अस्त्र शस्त्र से युद्ध कलाओं के जरिए शौर्य का प्रदर्शन किया गया ।डुमरडीहा के अखाड़े से शानदार चक्र प्रदर्शन किया । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को जय बजरंग अखाड़ा समितियों व उपस्थित अतिथियों द्वारा नगद और उपहार भेंट कर सम्मानित किया ।रामनवमी के महापर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहा । प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ,चौकी इंचार्ज व अन्य थाने से थानाध्यक्ष सहित उपस्थित रहे ।इसके अलावा भारी पुलिस व पीएसी जवान जगह जगह मुस्तैद रहे ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो, विशिष्ट अतिथि नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,जय बजरंग अखाड़ा समिति (केन्द्रीय)दुद्धी के संयोजक कन्हैयालाल अग्रहरि ,अध्यक्ष पंकज जायसवाल , महामंत्री दीपक शाह ,संरक्षक रामलोचन तिवारी ,देवनारायण जायसवाल ,रविन्द्र जायसवाल ,सुरेन्द्र गुप्ता , रामेश्वर राय,प्रेमचंद्र जायसवाल सहित हजारो की संख्या मे लोग मौजूद रहें।

