रेशमा खानम/शक्तिनगर /सोनभद्र।
नवरात्री के पावन अवसर पर शक्तिनगर थाना क्षेत्रांतर्गत ज्वालामुखी मंदिर में भव्य मेले का आयोजन होता है जिसमें श्रद्धालुओं के साथ मेले परिसर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुछ महिलाओं का गिरोह भी सक्रिय हो जाते जो जेवर आदि वस्तुएं चोरी करके रेलगाड़ी से चले जाते हैं हैं
इन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए शक्तिनगर थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने शक्तिनगर रेलवे स्टेशन पर सघन चैकिंग अभियान चलाया और संदिग्धों से आवश्यक पूछताछ कर कड़ी हिदायत दी।

