कोन में रामनवमी पर निकाला भव्य शोभायात्रा,श्री राम की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)।चैत्र मास के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को कोन कस्बे में भव्य शोभायात्रा एवं झांकी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
शोभायात्रा की शुरुआत कस्बा स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके उपरांत जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए खेतकटवा देवी मां मंदिर पहुंचा और वहां से पुनः पूरे बाजार का भ्रमण करता हुआ रामलीला मैदान में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान विभिन्न झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए मार्गों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। भक्तगण ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अनुज तिवारी, सुमेर शर्मा, हृदय निवास पाण्डेय,प्रभास पांडे, हरिशंकर वर्मा, पुष्पराज, रमेश चतुर्वेदी, लल्लन तिवारी, वाचस्पति तिवारी, ग्राम प्रधान संतोष पासवान, दिनेश गुप्ता, संतोष जायसवाल,विजयशंकर,विकास जायसवाल,सुशील जायसवाल,रामकुमार जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों रामभक्त उपस्थित रहे।
समापन स्थल रामलीला मैदान में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक आयोजनों को भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment