सोनभद्र संवाददात(जयदीप गुप्ता)।
कोन। स्थानीय व्यापार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन बुधवार को स्थानीय बाजार में संपन्न हुआ, जिसमें होली मिलन समारोह भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बैठक में बाजार की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु प्रस्ताव पारित किए गए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने कहा कि बाजारों में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण आमजन को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे तत्काल हटाया जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार क्षेत्र में जगह-जगह टेंपो खड़े किए जाने से हमेशा ही जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके लिए प्रशासन द्वारा बाजार के किनारे एक निश्चित स्थान पर टेंपो स्टैंड का निर्माण कर सभी वाहनों को वहीं खड़ा कराया जाए जिससे भविष्य में अप्रिय घटनाओं को टाला जा सके।।बैठक में बाजारों में तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर भी चिंता व्यक्त की गई। व्यापारियों ने मांग की कि ऐसे वाहनों की गति पर नियंत्रण हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके अलावा निर्माणाधीन सड़क के चलते बाजार में उड़ रही धूल से दुकानदारों व ग्राहकों को हो रही परेशानी पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराए जाने की मांग की गई, जिससे लोगों को राहत मिल सके।वही व्यापार मंडल अध्यक्ष ने आगे कहा कि अगर समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया जाता है तो एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी सोनभद्र,उप जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से मिलकर समस्याओं से उनको अवगत कराएगा।
बैठक के उपरांत होली मिलन समारोह में व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक लक्ष्मी जायसवाल, सुशील जायसवाल, अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, महामंत्री जयदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, उपाध्यक्ष नवीन चंद, मनीष जायसवाल, जय प्रकाश सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

