कोन पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में सात व्यक्तियों को किया चालान

---Advertisement---

 

सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन। चैत्र नवरात्र के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोन थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सात लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता का संदेश दिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी रख रही है। इसी क्रम में विभिन्न प्रकरणों में संलिप्त पाए गए सात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध शांतिभंग की धारा में चालान किया गया। सभी आरोपियों को विधिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
चालान किए गए व्यक्तियों में कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव निवासी राम अवध, देवकुमार, त्रिवेणी, राजेश गुप्ता एवं मुन्नीलाल के साथ ही खेमपुर गांव निवासी इंद्रजीत और अंगद कुमार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन व्यक्तियों के खिलाफ शांति भंग करने की आशंका के आधार पर यह निवारक कार्रवाई की गई है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, आपसी विवाद या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार गश्त भी बढ़ाई गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment