नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

---Advertisement---

थाना नवानगर – सिंगरौली (म.प्र.) नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही।पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर श्री उमेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व के नेतृत्व में थाना नवानगर पुलिस द्वारा एनसीएल खदान से चोरी करने के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बोलेरो सहित तीन नग रोलर जप्त की गई है।

घटना का विवरण – दिनांक 22.03.2026 को फरियादी आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर एनसीएल ईस्ट खदान मे पैकेज बी के पास से बोलेरो क्रमांक एमपी 66 जेड बी 6998 से चालक लालबाबू सिह बोलेरो मे डोजर का तीन नग रोलर कीमती 15000/- रुपये का चोरी करके ले जा रहे को पकडकर पुलिस द्वारा बोलेरो सहित मय अवैध डोजर का तीन नग रोलर कीमती 15000/- रुपये का मशरुका जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना नवानगर में अपराध क्रमांक 0054/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थान नवानगर निरीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल, सउनि अरविन्द चतुर्वेदी, प्र.आर.149 मोहित सिह, प्रधान आरक्षक 305 प्रवीण सिंह, आरक्षक 570 दिलीप धाकड़,आर.597 विकास तोमर एवं आरक्षक 82 अमृत राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment