जयदीप गुप्ता,,, कोन /सोनभद्र 07 गोवंश बरामद कर, मौके से 02 तस्करो को कोन पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक-18.03.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना कोन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रानीडीह पुलिया थाना क्षेत्र कोन के पास संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर 02 गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि चोपन व जुगैल थाना क्षेत्र से गोवंशों को खरीदकर झारखण्ड के व्यापारियों के माध्यम से अवैध रूप से वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जाया जाता हैं, पुलिस टीम द्वारा मौके से कुल 07 राशि गोवंश बरामद किये गये,बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर *मु0अ0सं0- 41/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा० न्यायालय के भेजा जा रहा हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01.सुरेश पुत्र जग्गन निवासी कनछ, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
02.शांति देवी पत्नी स्व० सोमर निवासी चटनीया, थाना मेराल, जनपद गढ़वा, झारखण्ड।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
01.उ0नि0 वृजनाथ यादव, चौकी प्रभारी चननी, थाना कोन जनपद सोनभद्र
02.उ0नि0 वीरेन्द्र राय, चौकी प्रभारी पोखरिया, थाना कोन जनपद सोनभद्र
03.उ0नि0 लालजी यादव, चौकी प्रभारी चाँचीकला, थाना कोन जनपद सोनभद्र
04.हे0का0 राजेश यादव, चौकी चाँचीकला,थाना कोन जनपद सोनभद्र
05.का0 रामभुवन कुशवाहा, थाना कोन जनपद सोनभद्र
06.म0का0 सुजेता भारती, थाना कोन जनपद सोनभद्र

