दुद्धी बार एसोसिएशन का शपर्थ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। आज 17 मार्च दिन मंगलवार को दुद्धी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय एवं सचिव दिनेश कुमार को समारोह अध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य विनोद पाण्डेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वहीं एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचंद जायसवाल ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर महेंद्र कुमार कन्नौजिया और कृष्णदेव,उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर आलोक कुमार सिंह और एम जे अहमद, कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार सिंह एवं सह सचिव प्रशासन रामसागर, अजय रतनेन्द्र एवं पियूष अग्रहरि को सिविल जज जूनियर डिवीज़न डीके सोनकर ने बारी-बारी से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे राज्य मंत्री संजीव गौड़, विशिष्ट अतिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं जीत सिंह खरवार मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए समारोह अध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि आज व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका तीनो अधिवक्ताओं के पीछे पड़ी हैं।उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सदन में अधिवक्ता समाज की आवाज उठाने वाला कोई नही है, इसलिए कोई ऐसा क़ानून बने कि अधिवक्ता का भी प्रतिनिधि देश एवं प्रदेश की सदन मे की जा सके।अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट, नये जूनियर अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड आदि सुविधाएं दिए जाने की लड़ाई सरकार से लड़ रही है। अन्य अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि संगठन के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने वादकारी हित मे बार एवं बेंच को सामंजस्य स्थापित कर लोगों को न्याय दिलाने की अपील की।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि अधिवक्ता समाज के शपथ ग्रहण समारोह मे हमे मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित होने का मौका मिला हैं। किसी भी देश के लिए अधिवक्ता समाज मजबूती से समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज उठाती हैं। उन्होंने कहा कि दुद्धी में अधिवक्ताओं के लिए हर सम्भव व्यवस्था की जाएगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय ने सबका आभार जताया और कहा कि बार एवं बेंच की गरिमा को बरकरार रखते हुए, अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए समर्पित रहूंगा। इल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचंद जायसवाल ने अतिथियों का आभार जताया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मान किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, बार एसोसिएशन के पुर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा,नंदलाल,विष्णुकांत तिवारी,कैलाश कुमार गुप्त,अरुणोदय जौहरी,दिलीप पाण्डेय, आशीष जायसवाल सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment