सोनभद्र,,,*एसओजी व थाना पन्नूगंज पुलिस की बड़ी सफलता — थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत 12 वर्षीय बालक की हत्या की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक आलाकत्ल चाकू बरामद।*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी व थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 12 वर्षीय बालक की हत्या की घटना का 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 14.03.2026 की रात्रि लगभग 20:15 से 20:30 बजे के मध्य थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत कस्बा रामगढ़ में एक बालक की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर थाना पन्नूगंज पुलिस एवं उच्चाधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जांच/पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान वादी शिव मूरत गुप्ता पुत्र तपेश्वरी, निवासी कस्बा रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि उसका नाती आर्यन गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता उम्र करीब 12 वर्ष व राज चौहान पुत्र विनोद चौहान खेलकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर सुनियोजित रुप से दिवाकर गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता, निवासी कसारी पोस्ट रामगढ़ थाना पन्नूगंज, उम्र करीब 20 वर्ष छिपकर बैठा था, जिसे बच्चे नहीं देख पाएं, बच्चे आगे जाने लगे तो पीछे से आकर दोनों बच्चों को अंधेरे में पकड़कर ले गया और उसके नाती आर्यन गुप्ता उपरोक्त की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0- 48/2026 धारा 61(2), 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस व एसओजी की कुल चार टीमों का गठन किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त दिवाकर गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता, निवासी कसारी थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष को आज दिनांक 15.03.2026 को समय 13.05 बजे पकरहट नहर पुलिया राकी गांव के पास से आलाकत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
दिवाकर गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता, निवासी कसारी थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-* एक अदद आलाकत्ल चाकू।
*पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसका एवं वादी पक्ष के बीच मकान के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। अभियुक्त के अनुसार मृतक की माता द्वारा जादू-टोना किये जाने की आशंका के कारण भी उनके परिवार में तनाव की स्थिति बनी रहती थी। साथ ही लगभग 15 वर्ष पूर्व अभियुक्त के भाई की जलकर मृत्यु हो जाने की घटना को लेकर भी उसके मन में यह शंका बनी हुई थी कि उक्त घटना में वादी पक्ष का हाथ हो सकता है। इन्हीं बातों से क्षुब्ध होकर अभियुक्त द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया है।
*पुलिस टीम का विवरण-*
01. प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 राजेश जी चौबे एस0ओ0जी0 व सर्विलांस प्रभारी जनपद सोनभद्र।
03. हेड कांस्टेबल सुशील सिंह, का0 ओमप्रकाश यादव थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
04. हे0का0 सतीश सिंह पटेल, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 अजीत कुमार, का0 चालक अजीत यादव एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।

