रेशमा खानम,,अनपरा (सोनभद्र): स्थानीय क्षेत्र के चन्दुआर,घरसडी गाँव स्थित सुप्रसिद्ध मोहन ब्रह्म बाबा मंदिर प्रांगण में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है। यहाँ 6 मार्च से शुरू हुए ‘श्री श्री 1008 श्री गायत्री महायज्ञ’ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए उमड़ रही है। शाम को होने वाली भव्य महाआरती में शामिल होकर लोग पुण्य लाभ कमा रहे हैं। वहीं, रात्रि में आयोजित हो रही रासलीला मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से ग्रामीण पहुँच रहे हैं।
इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, सचिन विनोद दुबे, विजयनारायण दुबे,अमरेश चंद दुबे,संतोष कुमार दुबे,ज्ञानेंद्र बहादुर द्विवेदी,बृज बिहारी दुबे,राजू तिवारी,अनिल दुबे, कृष्ण जी दुबे सहित अन्य सेवादार पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के समापन तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।
चन्दुआर के मोहन ब्रह्म बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, गायत्री महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, March 14, 2026 9:12 PM
---Advertisement---

