जोरुखाड़ गांव मे युवक ने घर के बढेर मे लगाया फांसी, जांच मे जुटी पुलिस।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

विंढमगंज / सोनभद्र। बुधवार की सुबह विढ़मगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव मे 20 वर्षीय युवक ने घर की बढ़ेर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इकलौते बेटे कमलेश कुमार भारती की असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिजनों के अनुसार, कमलेश भारती पुत्र राजाराम बीती रात मंगलवार को परिवार के साथ भोजन कर अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। कोई उत्तर न मिलने पर खिड़की से झांका तो कमलेश फंदे से लटका हुआ दिखा। चीख-पुकार मचाने पर ग्रामीण भी जुट गए। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों ने शव उतारने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
परिजनों ने बताया कि कमलेश छह बहनों में इकलौता अविवाहित भाई था। पिता राजाराम राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment