रेशमा खानम,,,अनपरा/सोनभद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी के छात्र ने जेईई मेंस (JEE Mains) में लहराया सफलता का परचम*एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी के मेधावी भैया शैलेंद्र कुमार ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग परीक्षा जेईई मेंस (JEE Mains) में चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र की इस अभूतपूर्व सफलता से विद्यालय और स्थानीय क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य माननीय सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने कहा कि “यह छात्र के अटूट परिश्रम और विद्यालय की अनुशासित शिक्षा प्रणाली का प्रतिफल है। हमें गर्व है कि हमारे ग्रामीण अंचल के छात्र भी अब राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में अपनी जगह बना रहे हैं।”
प्रधानाचार्य जी के साथ-साथ समस्त विद्यालय परिवार, प्रबंध समिति और आचार्यों ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

