सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत धनौरा गाँव के जंगल मे आज सोमवार की सुबह चरवाहों के द्वारा ग्राम प्रधान को सूचना मिला की झाड़ियों मे एक महिला का मृत अवस्था मे शव पड़ा हुआ है जिसने गुलाबी रंग की साड़ी और नीले रंग का ब्लाउज साथ मे हल्के गुलाबी रंग का साल पहनी है और उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रहा है, जिसके बाद प्रधान ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ मृत शव की शिनाख्त करने के लिए आसपास के गांव के ग्रामीणों से पहचान कराने मे जुट गये ,मगर समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की शिनाख्त नही हो सका है, वहीं कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया ग्राम प्रधान के द्वारा आज सुबह सूचना प्राप्त हुई, कि जंगल मे लगभग 40 वर्ष की महिला का शव पड़ा हुआ मिला है। अभी जिले से फॉरेंसिक टीम आ रही है,उसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा तब जाकर महिला के मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल स्थानीय कोतवाली पुलिस अज्ञात शव को अपने कब्ज़े मे लेकर अग्रिम कार्रवाई मे जुट गयी है।

