शक्तिनगर /सोनभद्र पुलिस की सख्त कार्यवाही, 12 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शक्तिनगर श्री कमल नयन दूबे के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर कोहरौल पानी टंकी के पास से अभियुक्त करन गिरि पुत्र स्व0 राजू गिरि निवासी पी0डब्लू0डी0 मोड़ शक्तिनगर थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष को समय 20:35 बजे 12 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-35/2026 धारा 8/21/27ए/29 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
* गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
करन गिरि पुत्र स्व0 राजू गिरि निवासी पी0डब्लू0डी0 मोड़ शक्तिनगर थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष।
* बरामदगी का विवरण-*
कुल 12 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये)।
01 अदद सैमसंग एंड्रायड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रुपये)।
* पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह काफी समय से हेरोइन बेचने का कार्य कर रहा है तथा इसी आय से अपने शौक एवं परिवार का पालन-पोषण करता है। दिनांक 27.02.2026 को रात्रि में आकाश सोनकर निवासी रॉबर्ट्सगंज द्वारा उसे हेरोइन उपलब्ध कराई गई थी, जिसे लेकर वह बीना से कोहरौल की ओर पैदल जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त ने बताया कि पूर्व में वह अकरम निवासी ग्राम चिल्काडाड, थाना शक्तिनगर से भी हेरोइन लेकर बिक्री करता था। आकाश सोनकर द्वारा मादक पदार्थ बाहरी जनपद से थोक में लाकर वितरण किया जाता है तथा लाभ को आपस में बांटा जाता है। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी हेरोइन विक्रय के कारण जेल जा चुका है।
* अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-159/2024 धारा 8/21 NDPS Act, थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0-61/2025 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस व 3(2)(va), 3(1)द, 3(1)ध SC/ST Act थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0-35/2026 धारा 8/21/27ए/29 NDPS Act थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
🔷 *गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण*-
1. श्री कमल नयन दूबे, थानाध्यक्ष शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
3. उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
4. हे0का0 अशोक कुमार सिंह, थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
5. हे0का0 माधवानंद सिंह, थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
6. हे0का0 दिनेश भारती, थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
7. का0 अक्षय यादव, थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
*जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान सतत रूप से जारी है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।*

