टीसीडी दुद्धी ने हिंडालको क्रिकेट क्लब को 48 रनो से हराकर अगले चक्र मे किया प्रवेश।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। आज शनिवार को हुए मुकाबले मे टाउन क्रिकेट क्लब की सीनियर टीम ने हिंडालको क्रिकेट क्लब की टीम को 48 रनों से रौंदते हुए शान के साथ अगले चक्र मे प्रवेश कर गया। आप को बता दें कि आज हुए मैच मे, टॉस हिंडालको के कप्तान जी एन सिंह ने जीतकर मेजबान टाउन क्रिकेट की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया । जिस मे दुद्धी की टीम ने 19.5 ओवर मे 10 विकेट पर 180 रन बनाएं । बल्लेबाज आयुष ने 4 छक्के व 6 चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलकर 70 रन बनाएं। वहीं (कप्तान) सागर ने 2 छक्कों व 4 चौकों की सहायता से 28 रन जबकि मनतोष ने 3 छक्का की मदद से 21 रन बनाए ।
गेंदबाजी करते हुए हिंडालको टीम के गेंदबाज संजीव ने 2 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किया, जी एन सिंह ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट ,विनय ने चार ओवर मे 15 देकर 1 विकेट हासिल किया, जबकि की विपुल ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट हासिल किया ।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंडालको की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर सभी 10 विकेट गंवाकर 132 रन पर सिमट गई ।जिसमें अभिषेक ने 3 छक्कों व 4 चौकों की मदद से 38 रन बनाए।वहीं विपुल ने 2 छक्का व 4 चौकों की मदद से 29 रन एवं सचिन 2 छक्के व 1 चौकों की मदद से 21 रन बनाएं ।
गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम के गेंदबाज धर्मेंद्र ने 3.4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके । वहीं सृजन ने 1.3 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहे जबकि ओमकार ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट एवं मनतोष ने 4 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट अर्जित किए ।
इस तरह मेजबान दुद्धी की टीम ने हिंडालको की टीम को 48 रनों से पराजित किया।
इस जीत के नायक मेजबान दुद्धी की टीम के खिलाड़ी आयुष को शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार अग्रहरि के हाथों पुरस्कृत किया गया । कल रविवार को दुद्धी बनाम सिंगरौली (मध्य प्रदेश)के बीच क्रिकेट मैच होगा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment