सिंगरौली म.प्र.।**अवैध शराब परिवहन पर सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही**33 हजार की अवैध शराब एवं ₹5 लाख का वाहन जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार**पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एस.डी.ओ.पी. श्रीमती गायत्री तिवारी व थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र भदौरिया के पर्यवेक्षण में पुलिस चौकी तिनगुड़ी द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।*
*घटना का विवरण* – दिनांक 15.01.2026 को रात्रि लगभग 22.40 बजे, मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बकहुल जंगल मेन रोड पर घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध मदिरा का परिवहन किया जाना पाया गया। मौके से दो व्यक्तियों को अवैध शराब सहित पकड़ा गया।
*गिरफ्तार आरोपी* – 1. राहुल कुमार, पिता रंगीलाल साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी तलवा, थाना बरगवां, जिला सिंगरौली (म.प्र.) 2. दिनेश कुमार प्रजापति, पिता जगजीवनलाल प्रजापति, उम्र 30 वर्ष, निवासी तिनगुड़ी, थाना सरई, जिला सिंगरौली (म.प्र.)
*जप्ती विवरण* – 1. 05 कार्टून में बियर पावर 10000 सुपर स्ट्रांग – 120 केन (प्रत्येक 500 ml) (कीमत लगभग ₹14,400/-) 2. 03 कार्टून में गोवा व्हिस्की – 150 पाव (प्रत्येक 180 ml) (कीमत लगभग ₹19,200/-) 3. बोलेरो वाहन क्र. MP66ZB5773 (कीमत लगभग ₹5,00,000/-)
*कुल जप्त शराब की कीमत : ₹33,600/- , कुल जप्त संपत्ति की कीमत : लगभग ₹5,33,600/-*
उक्त संबंध में अप. क्र. 04/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*सराहनीय भूमिका – इस सफल कार्यवाही में चौकी प्रभारी तिनगुड़ी उप निरीक्षक श्री अमन वर्मा, सउनि उमेश द्विवेदी, प्रधान आरक्षक कुंज बिहारी, अमित जायसवाल, आरक्षक दिव्यम सिंह, सावन देवड़े एवं प्रमोद की सराहनीय भूमिका रही।*
*सिंगरौली पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने हेतु निरंतर प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही करती रहेगी।*

