रेनुकूट/सोनभद्र।
आज से ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है । इस बढ़ती ठंड को देखते हुए हिंडालको इंडस्ट्रीज द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रेनुकूट में हिंडालको नगर प्रशासक राजेश तिवारी व उप नगर प्रशासक एसपी सिंह के निर्देशन में वाराणसी – शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर रेनुकूट में रेनुकूट रेलवे स्टेशन से लेकर चाचा कॉलोनी तक अलाव के लिए जगह-जगह लकड़ी गिराया गया ताकि आते जाते लोगों इस अलाव से अपने आप को गरम कर सके ।
अलाव गिरा रहे लोगों के अनुसार अब यह अलाव की व्यवस्था लगातार जारी रहेगी ।

