अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

सिंगरौली/ बैढ़न,,पुलिस चौकी खुटार, थाना बैढ़न द्वारा नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

अपराध क्रमांक : 0242/2025
धारा : 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट

आरोपी का नाम :
रमाकांत पटेल पिता मुंदी लाल पटेल
उम्र – 54 वर्ष
निवासी – ग्राम बनौली, चौकी खुटार, थाना बैढ़न
जिला – सिंगरौली (म.प्र.)

जप्त मशरूका :
गांजा का 01 बड़ा हरा पेड़
वजन – 25 किलो 660 ग्राम
अनुमानित कीमत – ₹2,50,000/-

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पी.एस. परस्ते (अनुभाग विंध्यनगर) के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक सिंह परिहार से प्राप्त निर्देशों के पालन में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीमती शीतला यादव द्वारा पुलिस टीम गठित कर यह कार्यवाही की गई।

दिनांक 18.12.2025 को पुलिस चौकी खुटार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बनौली निवासी रमाकांत पटेल ने अपने घर के पीछे पपीता के पेड़ के पास अवैध रूप से गांजा का पेड़ लगा रखा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम गवाहों के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुँची, जहाँ आरोपी के कब्जे से गांजा का एक बड़ा हरा पेड़ बरामद किया गया।

जप्त गांजा का कुल वजन 25 किलो 660 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,50,000/- है। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जे.आर. पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

सराहनीय भूमिका :

उपनिरीक्षक शीतला यादव,
सहायक उपनिरीक्षक जे.पी. वर्मा,
प्रधान आरक्षक – उमेश विश्वकर्मा, गणेश मीणा, राय सिंह, रवेन्द्र सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, रामबहोर रावत, रामदरश,
आरक्षक – रमेश यादव, गौरव यादव, उमेश अहिरवार, विनोद शाक्य, राजेश यादव, अभिषेक कुशवाहा,
महिला आरक्षक – शिवानी बौद्ध

की सराहनीय भूमिका रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment