रेत माफियाओ के विरुद्ध कठोर प्रभावी कार्यवाही कर ट्रेक्टर मय रेत लोड ट्राली जप्त

---Advertisement---

 

 सरई/जिला सिंगरौली,,,रेत माफियाओ के विरुद्ध कठोर प्रभावी कार्यवाही कर ट्रेक्टर मय रेत लोड,ट्राली जप्त।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री (भा.पु.से) के द्वारा अवैध खनिज परिवहन उत्खनन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर अ०पु०अ० सिंगरौली श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से) व अ०अ०पु० देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया थाना प्रभारी सरई के नेतृत्व में थाना सरई पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से खनिज सम्पदा रेत चोरी कर परिवहन करते ट्रेक्टर के विरूद्ध की गई कार्यवाही।

अपराध क्रमांक 797/2025

◆ धारा 303(2),317(5) बी एन एस

जप्त मशरूका ।

एक बिना नम्बर का नीले रंग का सोनालिका कम्पनी का ट्रेक्टर मय अवैध रेत लोड ट्राली के ट्रेक्टर मय ट्राली कीमती 500000 रूपये एवं रेता कीमती 3000 रूपये कुल कीमती करीचन 503000 रुपये।

घटना विवरण दिनाँक अवैध रेत माफियाओ के विरुद्ध शिकंजा कसते हुए थाना सरई पुलिस व्दारा दिनांक

29/11/2025 की दरम्यानी रात थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन एवं परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर शासकीय खनिज संपदा रेत का अवैध रुप से उत्खनन कर आर्थिक निजी लाभ हेतु विक्री के उद्देश्य से परिवहन करने वाले रेत माफिया के विरुद्ध धारा 303(2),317(5) बी एन एस के तहत कार्यवही करते हुये ग्राम हट्टा पुलिया के पास 01 नग ट्रेक्टर मय अबैध रेत लोड ट्राली को जप्त कर अपराध कायम कर धाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया जाकर ट्रेक्टर के विरुद्ध प्रथक से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। ट्रेक्टर के वाहन स्वामी के विरूद्ध भी कार्यवाही साक्ष्य के आधार पर की जायेगी। तथा ट्रेक्टर के विरुद्ध राजसात की कार्यवाही हेतु प्रथक से प्रतिवेदन श्रीमान कलेक्टर महोदय की ओर भी भेजा जा रहा है।

सराहनीय भूमिका निरी. जितेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि उपेन्द्र सिंह, आर. राहुल यादव, आर. रिंकू धाकड, आर. तेजप्रताप आर शिवम पाटकर आर, तेजभान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now