डाला क्षेत्र में आसमान में छाया धूल का गुब्बार क्रेशर से उड़ रही धूल से डाला क्षेत्र में प्रदूषण से निवासियों के हालत बद से बदतर
डाला सोनभद्र
काजल पासवान
संवाददाता
डाला बिल्ली मारकुंडी के क्रेशर प्लांट से उड़ने वाली प्रदूषण से भयानक स्थिति में पहुंच चुका है
हालात यह है कि दिन में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर धूल का गुबार छा जाता है क्रेशर प्लांट में उड़ रहे धूल के चपेट में आकर इलाके के लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आकर असमय काल के गाल में समा रहे हैं डाला बॉडी क्षेत्र अंतर्गत क्रेशर प्लांटों से निकलने वाले प्रदूषण से स्थानीय नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है बाड़ी क्षेत्र के कोई भी व्यक्ति आंगन में बैठकर खाना नहीं खा सकता क्योंकि उस व्यक्ति को भोजन के साथ भारी भरकम धूल भी खाना पड़ता है सफेद शर्ट पर धूल की परत लग जाती है शाम होते ही प्रदूषण का बादल धूप में छा जाता है स्थानीय लोगों के लिए प्रदूषण की समस्या उनके और परिजनों के लिए एक संकट बन गया है बेलगाम धूल उत्सर्जन से वायु गुणवत्ता तो प्रभावित हो रही है लोग गंभीर बीमारियां की चपेट मे आकर असमय जान गवा रहे है एन जी टी व जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी इस पर लगाम नही लग पा रही है क्रेशर से उड़ने वाली धूल की समस्या को देखते हुए स्थानीय नागरिकों द्वारा जनसुनवाई में शिकायत भी की गई थी जिस पर उड़ने वाली धूल की रोकथाम के लिए टीम का गठन किया गया है परंतु टीम की कोई कार्रवाई नजर नहीं आ रही है
डाला क्षेत्र में आसमान में छाया धूल का गुब्बार क्रेशर से उड़ रही धूल से डाला क्षेत्र में प्रदूषण से निवासियों के हालत बद से बदतर
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, December 30, 2020 11:57 AM
---Advertisement---

