( सेराजुल हुदा”क्राइम जासूस”)
जनपद सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र खूबसूरत वादियों में संस्कार आर्ट/के के वी इंटरनेशनल के बैनर तले हॉरर फिल्म बूडूआ का आतंक फ़िल्म की शूटिंग दुद्धी की हसीन वादियों में आज चौथे दिन भी दिन भर कलाकार लगे रहे।धनौरा के लकड़ा बांध में हुई भोजपुरी फ़िल्म बूडूआ का आतंक की शूटिंग चौथा दिन, किरदार निभाते ठाकुर विक्रम सिंह ने अपने किरदार में बूडूआ के आतंक पर निकाला जमकर भड़ास।

नायक का रोल निभाते हीरो मनन तिवारी भी बूडूआ का आवाज सुनते हि बूडूआ को पकड़ने के लिए खूब लगाया दौड़,स्थानीय दर्शक दिनभर जमे रहे।

धनौरा के लकड़ा बांध में आज फ़िल्म के डाइरेक्टर आशुतोष मिश्रा के निर्देशन में फ़िल्म के कई शॉट शूट किये गए। फ़िल्म के प्रोड्यूसर-दिनेश तिवारी, संजय कुमाए वर्मा है वहीं सहायक निर्देशक की भूमिका संजीव मंडल व टी विश्वास निभा रहे है।
फ़िल्म के नायक अविनाश शाही,नायक मनन तिवारी नायिका अनुराधा कुमारी साथ अंतरा बनर्जी किरदार निभा रही है।वही राईटर आशुतोष त्रिपाठी हैं।

विलेन का रोल आशीष खाम्बे और दिनेश चक्रवाती,अरविंद कोमल निभा रहे है वही पंडित का किरदार रवि नाथ मिश्रा निभा रहे हैं। वही पीआरओ का पद सेराज खान निभा रहे हैं। फ़िल्म में अलग अलग किरदार के लिए दर्जन भर कलाकारो को स्थानीय से लिए जा चुकें है।

