चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
आप सभी को अवगत कराते चलें कि आज दिनांक 30 12 2020 को सुबह लगभग 6:30 बजे चोपन मुख्य मार्केट जमुना होटल
के पास राजमार्ग हाईवे पर बरगवां गांव से खदान का लेबर लेकर जा रही टेंपो नंबर यूपी 64 ए टी 6408 चालक का नाम अज्ञात वाराणसी से शक्ति नगर की तरफ से जा रही ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में टेंपो ट्रक में भिड़ंत हो गया
जिसमें टेंपो घटनास्थल पर ही लगभग 1२ से १५ सवार लेबर सहित पलट गई यह तो ऊपर वाले का शुक्र था की कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई नहीं तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो चालक की पूर्ण रूप से गलती बताई जा रही है सिर्फ ओवरटेक करने के चक्कर में एक्सीडेंट हुआ है टेंपो के साथ से जा रहे कुछ लेबरों ने बताया कि टेंपो का इंश्योरेंस भी फेल है जिस ट्रक से टैंपू का भिड़ंत हुआ उस ट्रक का नंबर सी जी 15 डी एफ 9880 है वहां मौजूद लोग बताते हैं ट्रक चालक ने टैंपू को बहुत बचाया नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता फिलहाल चोपन कांस्टेबल अनूप सिंह टेंपो और ट्रक को थाने ले गए ।
सोचनीय विषय यह है कि प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक यह टेंपो चालक लगभग 15 से 20 की संख्या में लेबर बैठाकर खदान पर लेकर जाते हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन इन पर नकेल कसने की बजाए मूकदर्शक बना रहता है अब इसका क्या कारण है तो स्थानीय प्रशासन ही जाने ।
खदान का लेबर लेकर जा रही टेंपो चालक द्वारा ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से भिड़ंत
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, December 30, 2020 3:38 AM
---Advertisement---

