चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा, सोनभद्र। कल सायं काल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रदोषकाल त्रयोदशी तिथि को गोठानी स्थित श्री सोमनाथ मंदिर के सामने सोन संगम स्थल पर वर्ष २०२० की वार्षिक आरती की गयी। कोरोनावायरस काल में लगे लाकडाऊन के कारण यह नियत तिथि पर नहीं हो सकी थी। लंबे इंतजार के बाद भी कोरोनावायरस प्रोटोकॉल के अनुसार आरती की गयी।
संगम आरती के संयोजक सुधाकर मिश्र ने बताया कि पहले,सुन्दरकाण्ड का पाठ बजा,पं राधेश्याम द्विवेद्वी व पं राजेश द्विवेदी ने भगवान श्री सोमनाथ महादेव का रुद्राभिषेक,अर्चन कराया,बंदन प्रसाद वितरित किया गया, तत्पश्चात संगम आरती उन्हीं पुरोहित द्वय व आचार्य श्री रमप्यारे सिंह जी व गिरी महन्त आदि के देखरेख में सम्पन्न हुई।उक्त अवसर पर सैनेटाइजर से सेनेटाइज कराया गया,व मास्क व रुमाल का प्रयोग कराया गया, डिस्टेंस कि भी ध्यान रखा गया
पं द्वय व महन्त मन्नीगिरी,महन्त देवीदयाल गिरी को अंगवस्त्र व पंचम गिरी, सुकदेव,उमेश, सुभाष,सूरज गिरी,सह संयोजक श्री सत्यपाल सिंह तनेजा,ग्रामप्रधान श्री धर्मेन्द्र सिंह, सहयोगी रामविलास यादव, जयनाथ,उदयनाथ गिरी,जगन्नाथ,भुंवर,मुकेश, रामवचन,शुकदेव गिरी आदि को ब्राह्मण दान भेंट किया गया।अन्य ग्रामीणों के अतिरिक्त भेल के इं. श्री दीपक राय सपरिवार उपस्थित थे।पहले सूर्यपुत्र सोन महानंद,बिजुल व रेणुका नदी के संगम की पूजा उपरान्त सोन संगम आरती,व गंगा दोनों आरती गायी गयी। घंट घरियार शंख ध्वनि ,झांझ के साथ आरती की गयी।संयोजक सुधाकर मिश्र ने सभी उपस्थित समुदाय आचार्य, पण्डित, पुजारी का आभार व्यक्त किया।

