चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
(संवाददाता)
आज दिनांक 28 12 2020 को दोपहर 12:00 बजे थाना परिसर में चोपन थाना क्षेत्र के किसानों की आवश्यक बैठक थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी द्वारा किया गया जिसमें नए कृषि कानून और किसानों की समस्याओं के निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई । किसानों ने यह बताया कि अगर सरकार द्वारा कृषि कानून में एमएसपी को भी लागू कर दिया जाए तो हम लोगों को कोई समस्या नहीं है इस पर नवीन तिवारी ने बताया कि आधुनिक तकनीकी से खेती करने में हम सभी किसानों की भलाई है और सरकार नए कानून के द्वारा आधुनिक खेती पर ज्यादा जोर दे रही है जिसे किसानों की आय दोगुनी होगी इस बैठक में कोटा करगरा, मीतापुर, पटवध , पकड़ी कंचछ, ,रेडिया वेलकप ,केवटा आदि गांव के किसान उपस्थिति रहे। अन्त में थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी ने बैठक में आए सभी किसानों का आभार व्यक्त करते हुए हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया ।
किसानों के साथ बैठक कर नए कृषि कानून के बारे में चर्चा करते थानाध्यक्ष नवीन तिवारी
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, December 28, 2020 10:22 AM
---Advertisement---

