*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को चोपन मंडल के कार्यकर्ताओं ने नौका विहार करते हुए सुना*

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

वर्ष 2020 साल के आखिरी मन मन की बात को भारतीय जनता युवा मोर्चा चोपन मंडल के संयोजक प्रदीप गिरी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ । मन की बात कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चोपन मंडल अध्यक्ष श्री सुनील सिंह जी ने कहा कि आज के मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने संस्कृति परंपरा के अनुरूप स्वच्छता पशुओं को ठंड से बचाव व भोजन प्रबंध की संवेदनशीलता तथा आपदा को अवसर में बदलते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश के युवाओं के महत्व को बताया जिसका हमें अनुसरण करना चाहिए । भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जनपद को पहचान देने वाली जीवनदायी सोन नद के निर्मलता व स्वच्छता का संदेश देते हुए नौका विहार करते हुए साल के आखिरी मन की बात को सुना । मन की बात सुनने के पूर्व कार्यकर्ताओं ने सोन घाट के निषाद राज घाट पर स्वच्छता व सीढ़ियों की सफाई कर अटल जी के जयंती पर उन्हें नमन किया । मन की बात कार्यक्रम में नमामि गंगे जिला संयोजक महेंद्र केसरी जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी मंडल महामंत्री विकास चौबे मंडल उपाध्यक्ष बृजेश पांडे धर्मेंद्र जायसवाल मंडल मंत्री कामेश्वर विश्वकर्मा मंडल कार्यसमिति सदस्य मुकेश पटेल बूथ अध्यक्ष सुभाष साहनी पुनीत पाठक आईटी सेल से राहुल पटेल युवा मोर्चा मंडल मंत्री अभिषेक केसरी आर्यन दुबे इत्यादि कार्यकर्ता नोखा बिहार में उपस्थित रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment