डाला सोनभद्र
काजल पासवान
डाला सोनभद्र- स्थानीय हाथीनाला थाना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हो रहे सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों के महा अनुश्ठान में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री ने पूजा अर्चना करने के दौरान न्याय की गुहार लगाते हुए प्रभारी मंत्री से अपनी आपबीती दिव्यांग अनुपम तिवारी ने बतानी शुरू कर दी दिव्यांग व्यक्ति रेणुकूट का निवासी है मंत्री जी के आने की खबर लगते ही दिव्यांग हाथीनाला हनुमान मंदिर पहुंच गया और अपनी आपबीती सुनाई अनुपम तिवारी सेरेब्रल पालिसी दिव्यांग है जिन्होंने बी, ए, डी एफ ए कोर्स भी किया है सीएमओ महोदय द्वारा जारी किए गए दिव्यांग के प्रमाण पत्र में सेरेब्रल पालिसी के साथ मेंटल रिटायर लिखे जाने के कारण सन 2010 की बी टी सी मे चयन नहीं हो पाया दोबारा प्रमाण पत्र बनवाया परंतु उस पर स्पाइनी को डीजम लिखे जाने के कारण सरकारी विभागों द्वारा निकाले गए तमाम आवेदन से वंचित होना बताया तीसरी बार पुनः जांच करवाई जिसमें सेरेब्रल पाल्सी का प्रमाण पत्र जारी किया गया। जिसके तहत भारत सरकार द्वारा यूडी आई डी कार्ड जारी किया गया लोकसभा द्वारा दिव्यांग विधेयक 2016 में सेरेब्रल पाल्सी होने के बावजूद फरवरी 2019 से मार्च 2019 के बीच में रेलवे द्वारा निकाले गए ग्रुप सी और ग्रुप डी के आवेदन में दिव्यांगता की श्रेणी में सेरेब्रल पाल्सी का विकल्प न होने के कारण आवेदन करने से वंचित होने की बात कही इस संदर्भ में रेलवे अध्यक्ष महोदय से आरटीआई के माध्यम से पूछे गए सवाल के जवाब मांगा परंतु उसका कोई प्रति उत्तर नहीं मिला इन सब का साक्ष्य दिखाते हुए प्रभारी मंत्री से न्याय की गुहार लगाई प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग की आपबीती सुनकर तत्काल अपना नंबर देकर संबंधित फाइल की एक प्रति साथ ले गए और आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए मैं रेल मंत्री से स्वयं बात कर न्याय दिलाने की बात कही
पूजा अनुश्ठान में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री से दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, December 27, 2020 2:45 AM
---Advertisement---

