सादगी से मनाया गया प्रभू येसु के जन्मदिन

---Advertisement---

वली अहमद दिद्दीकि,, सोंनभद्र,

अनपरा : कौआनाला स्थित संत फ्राँसिस असिसी चर्च में क्रिसमस पर्व सादगी से मनाया गया। पल्लीपुरोहित फादर सुनील नोरोन्हा के नेतृत्व में ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु येसु के जन्म के गीत गाते हुए प्रार्थना सभा में भाग लिया। इस दौरान चर्च परिसर रंग-बिरंगी झालरों से जगमग था। लोगों ने कोरोना काल के मानकों को ध्यान में रखते हुए उचित सामाजिक दूरी के पालन के साथ एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयाँ दीं। फादर सुनील नोरोन्हा ने अपने संदेश में कोरोना महामारी से संसार की मुक्ति के लिए प्रार्थना की । इस दौरान सिस्टर सेलिन, सिस्टर मेरी, सिस्टर रजनी, सुनील सिरिल, याकूब केरकेट्टा आदि उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment