चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
चोपन ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 25 12 2020 को दोपहर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चोपन ग्राम सभा में किसान घेरा कार्यक्रम किया। इस अवसर पर सपा नेता नजमुद्दीन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कृषि बिल के जरिए किसानों किसानों को पूंजी पतियों का गुलाम बनाना चाहती है। तथा बड़े पैमाने पर किसानों का शोषण कर रही है। जिसको सपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। भीषण ठंड में किसान काले कानून का वापस लेने को लेकर महीनों से प्रदर्शन कर रही है।
तीन दर्जन किसान अपनी जान गवा चुके हैं और सरकार तानाशाही कर रही है। सरकार फायदे का कानून बता कर किसानों को गुमराह कर रही है। और आपस में किसानों को लड़ा रही है।यह सरकार देश की पूंजी पतियों के हाथों में गुलाम बन चुकी है और गरीबों से कोई मतलब नहीं। सपा सदा किसान और नौजवान की लड़ाई लड़ती है। किसानों के हर संघर्ष में साथ है। किसान घेरा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता सत्यदेव पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। धान की खरीदारी में जबरदस्त भ्रष्टाचार हो रहा है। किसानों के उपजा का दाम नहीं मिला पा रहा है। जिससे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सपा० नगर अध्यक्ष कुशल सिंह ने कहा कि किसानों को आंदोलन के एक महीने बाद भी सरकार तानाशाही कर रही है। कड़ाके ठंडे में किसान धरना दे रहे हैं। बड़े शर्म की बात है। इसका खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा। किसान घेरा कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेश यादव, संजू शर्मा जयराम यादव, नसरुद्दीन इदरीसी, सियाराम यादव, रामआसरे यादव, नंद लाल यादव, बटेश्वर चेरो, पप्पू चेरो, नवल खरवार, महेंद्र खरवार, राजकुमार, समरनाथ यादव, जयराम यादव, अशोक यादव, पारस यादव, राजवंशी यादव, दीना यादव, दीना गुप्ता, भगवान दास, मुलायम यादव, दिलीप यादव, नगेंद्र यादव, अनिल यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेश यादव, अजीत यादव, उमेश यादव, राजेश यादव, लकी यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
सपा कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध में किसान घेरा कार्यक्रम व विरोध प्रदर्शन किया
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, December 25, 2020 10:56 AM
---Advertisement---

