सोनभद्र डाला
काजल पासवान
डाला सोनभद्र- चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडांड में बाइक स्लिप करने के वजह से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जवारीडांड जंगल मे अनपरा से ओबरा दुशान कंपनी में कार्य करने जाते समय नशे की हालत में अचानक मोटरसाइकिल के स्लिप करने से दो व्यक्ति घायल हो गए । घटना अपरान्ह लगभग 4.30 बजे की बताई जा रही है। घायल संजीव कुमार शर्मा पुत्र नरसिंह शर्मा 40वर्ष , अंशु सिंह पुत्र इन्द्रसेन सिंह निवासी गीता मंदिर ओबरा उम्र 50वर्ष को डाला चौकी इंचार्ज एस. के. सोनकर के समहयोग से परिजनों की मौजूदगी में इजाज हेतु सी.एच. सी. चोपन भेजवा दिया गया।
मोटरसाइकिल स्लिप करने से अनियंत्रित होकर दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, December 22, 2020 1:22 PM
---Advertisement---

