रेणुकूट और पिपरी में बनाए गए रैन बसेरोंं का दुद्धी उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण किया#क्राइम जासूस#पिपरी

By:

On: Wednesday, December 16, 2020 11:47 AM

---Advertisement---

 

जनपद सोनभद्र में बढ़ते ठंड को देखते हुए रेणुकूट और पिपरी नगर पंचायत द्वारा बनाये गए रैन बसेरों का दुद्धी उपजिलाधिकारी श्री रमेश कुमार ने का निरीक्षण किया,उनके द्वारा पिपरी में तुर्रा चौराहे पर अलाव ताप रहे लोगों से एस.डी.एम. दुद्धी द्वारा बातचीत की गई एवम उनके द्वारा वह पर उपस्थित लोगों से अलाव जलाए जाने के समय की जानकारी ली गयी।

इसी तरह से पीपरी और रेणुकूट नगर पंचायत में रैन बसेरा और अलाव जलाने वाले स्थानों का भ्रमण कर जांच की गई, नगर पंचायत पिपरी व रेणुकूट के अधिशाषी अधिकारियों को बढ़ते हुए ठंड के मौसम को देखते हुए अलाव जलाने तथा रेन बसेरा में पर्याप्त मात्रा में बिस्तर और ओढ़ने के लिए रजाई व कम्बल की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया गया।

रैन बसेरा और अलाव के निरीक्षण के द्वारा रेनुकूट नगर पंचयात की अधिशासी अधिकारी डॉक्टर अनीता सुक्ला मैजूद रही जिनके द्वारा उपजिलाधिकारी को सारी जानकारियाँ दी गयी ।

हमारे संवादाता से बात करते हुए उपजिलाधिकारी दुद्धी ने कहा कि रेनुकूट और पिपरी नगर पंचायत द्वारा बने गए रैन बसेरों में व्यवस्था ठीक है ,रेनुकूट में ट्रेन की आवाजाही स्वचारू रूप से नही होने के कारण अभी रैन बसेरो में उपस्थिति कम है महिला रैन बसेरों में अभी कोई भी महिला नही है वही पुरुष रैन बसेरों में 29 लोग आ चुके है और जैसे जैसे ठंड और बढेगी लोगो की संख्या और बढ़ेगी ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment