( चोपन सोनभद्र )
( अशोक मद्धेशिया )
(संवाददाता )
सोनभद्र-समाजवादी पार्टी के किसानों के समर्थन में जागरण यात्रा को देखते हुए सोनभद्र पुलिस ने लोहिया के प्रदेश सचिव मन्नू पांडेय को हाउस अरेस्ट किया गया इस पर उन्होंने प्रति क्रिया देते हुए कहा कि आज देश में जो हालात हैं इससे प्रतीत होता है की देश की गद्दी पर बैठी हुई सरकार वह सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है इन्हें किसानों व नौजवानों तथा देश की जनता से कोई भी मतलब नहीं है आज दिनांक 14 -12 – 2020 को समाजवादी पार्टी के लोग शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की आवाज उठाने के लिए वचनबद्ध हुए थे जिसको उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए कुचलने का पुरजोर कोशिश किया जा रहा है लेकिन हम सभी समाजवादी लोग यह प्रण लेते हैं की किसानो की हक की आवाज हमेशा उठाते रहेंगे और किसानों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे आज योगी सरकार के निर्देश पर जो सभी समाजवादी साथियों को अरेस्ट किया जा रहा है इससे प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार समाजवादी पार्टी से व किसानों से डरी सहमी है। वहीं पर इनके लोग किसानों को आतंकवादी बता रहे हैं दूसरी तरफ बाबा जी की पुलिस द्वारा समाजवादियों को इस तरह उठाया जा रहा है जैसे वह बहुत बड़े अपराधी हैं समाजवादी पार्टी यह प्रण लेती हैं कि जब तक किसानों की बात सरकार नहीं मानती तब तक हम सभी समाजवादी सिपाही किसानों के हक की आवाज कंधे से कंधा मिलाकर उठाते रहेंगे।

