*औड़ी-शक्तिनगर रोड पर गड्डा व धूल के गुबार से परेशान दुकानदार, प्रभावित हो रहा व्यापार*
_सोनभद्र, अनपरा, उमेश कुमार सिंह
औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन चौड़ीकरण सड़क व नालियों के निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था गावर की अनदेखी का खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।
जहा एक ओर कोरोना काल,संक्रमण काल, संकट काल महामारी जैसी बीमारी से उभर नहीं सके दूसरी तरफ गावर कार्यदायी संस्था द्वारा दुकान के सामने जगह-जगह गड्ढा खोदकर छोड़ देने से छोटे व्यपारियो के व्यपार पर बुरा असर पड़ रहा है।दुकानदारों को दो जून की रोटी की लाले पड़े हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक सड़क पर उड़ने वाली धूल के चलते कई व्यापारियों का कारोबार बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रहा है। हर दिन बढ़ने वाली इस परेशानी से निजात पाने के लिए जहां कुछ व्यापारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने की बात कह रहे हैं। वहीं कुछ ने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पॉलिथीन के पर्दे टांग रखे हैं। सबसे अधिक परेशानी इलेक्ट्रानिक्स और कपड़ा परचून व्यवसायियों को हो रही है। नाली निर्माण को लेकर गावर कंपनी पूरा मलबा सड़क पर रख रहा है। गाड़ियों की आवाजाही के चलते यह मलबा अब मिट्टी का बारीक बुरादा बन गया है। जब इस समस्या को लेकर व्यापारी गावर कंपनी के अधिकारियों से बात करते हैं तो वह कुछ समय के बाद हटाने की बात कह कर टाल मटोल कर देते है।
जानकारी के बाद भी ध्यान नहीं व्यापारियों और ग्राहकों के साथ इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों की परेशानी की जानकारी होने के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस समस्या को दूर करने के लिए अन्य कोई उपाय नहीं किया है। जिसका फायदा फोरलेन चौड़ीकरण का कार्यदायी संस्था गावर उठा रही है।उक्त मार्ग के निर्माण में देरी होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जगज-जगह सड़क पर गड्ढे होने के कारण आएदिन दुर्घटनाये हो रही है।जिससे लोग काल के गाल समा रहे है।लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुये।जल्द से जल्द उक्त औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन चौड़ीकरण मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।

