*अनपरा*किसान यात्रा को लेकर सपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार**

---Advertisement---

*अनपरा*किसान यात्रा को लेकर सपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार**

_सोनभद्र :उमेश कुमार सिंह

अनपरा किसान आंदोलन को समर्थन देने और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनपरा में सोमवार को बड़ी संख्‍या में गिरफ्तार किया गया है। अनपरा में किसान यात्रा निकाल रहे समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष अनपरा गैवीनाथ यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झड़प के बीच पुलिस ने सपाइयों को अनपरा थाना ले गई। जहां पुलिस की घेराबंदी में सपाई सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।  सुबह १२.३० बजे सपा अंजनी यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता काशी मोड़ चौराहे की ओर जैसे ही आगे बढ़े तो पहले से तैनात पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओ और पुलिस में झड़प हुई।सपा नगर अध्यक्ष बोले यह लोकतंत्र की हत्‍या पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक गिरफ्तार करना शुरू किया तो झड़प हुई। पुलिस ने सपाइयों को गाड़ी में बैठा लिया और अनपरा थाना ले गई। जहाँ पर सपाई पुलिस घेराबंदी में नारेबाजी कर विरोध जता रहे हैं। सपा नगर अध्यक्ष गैवीनाथ यादव का कहना है कि वह शांतिपूर्वक किसानों के समर्थन में किसान यात्रा निकाल रहे थे। काशी मोड़ चौराहे से कार्यकर्ता गांव गांव जाते। लेकिन सरकार के निर्देश पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सपा कार्यकर्ता अंजनी यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। किसानों का समर्थन भी नहीं कर सकते। सरकार के इस रवैये की निंदा करते हैं।_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment