(उमेश कुमार सिंह”क्राइम जासूस”) जनपद सोनभद्र के अनपरा क्षेत्रान्तर्गत वाराणासी-शक्तिनगर मार्ग समीप लैंको गेट नम्बर तीन एच.सी.एल. परिसर मुख्य द्वार पर कार अनियंत्रित हो कर पलट गयी।
कार में सवार राम सिंह(जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोनभद्र) पुत्र अज्ञात उम्र तकरीबन ३६वर्ष को हल्की फुल्की चोटे आयी है।तत्काल राहगीरों की सहायता से संयुक्त चिकित्सालय अनपरा डिबुलगंज लाया गया।उनका प्राथमिक उपचार वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वी.के. सिंह द्वारा किया जा रहा है।

