मुख्यमंत्री का सख्त आदेश बेअसर पूरे नगर में सड़क व वार्डों में घूमते बेसहारा पशु   । नगर पंचायत प्रशासन मस्त छुट्टा पशुओं के घूमने से स्थानीय नागरिक व दुकानदार त्रस्त |

By:

On: Tuesday, November 24, 2020 11:37 AM

---Advertisement---

(अशोक मद्धेशिया”क्राइम जासूस”चोपन)

आदर्श नगर पंचायत चोपन क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्केट राजकीय स्टेट हाईवे से लेकर पूरे वार्डों में जगह जगह छोटा पशु घूमते हुए देखे जासकते हैं ।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ ने पूरे प्रदेश के समस्त अधिशासी अधिकारी व पंचायत कर्मियों को सख्त हिदायत दी थी कि यदि किसी भी नगर में छुट्टा पशु घूमते नजर आए तो उस नगर से संबंधित अधिकारी व पंचायत कर्मियों की खैर नहीं हैं । लेकिन आदर्श नगर पंचायत प्रशासन चोपन मैं अपनी लापरवाही का परिचय देते हुए इन पशुओं को इनके सही स्थान पर पहुंचाने की बजाय अपने आप में मस्त हैं ।

इन छुट्टा पशुओं के राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुला घूमने से कभी तो यह पशु बड़े वाहन की चपेट में आ जाते हैं और कभी कभी बाइक सवार यहां से राहगीर इनकी चपेट में आकर चोटिल हो जाते हैं । इन दिनों लगातार सड़क हादसे में प्रीत नगर से लेकर बैरियर बेसहारा पशुओं के भारी वाहन
की चपेट मैं आने से मृत्यु हो गई हैं या चोटिल होकर कहीं पड़े पड़े असमय काल के गाल में समा जाते हैं । इसके लिए पशु मालिक भी बहुत बड़े गुनहगार व लापरवाह उनके ऊपर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो पशुओं का दूध दूहकर सड़क पर छोड़ देते हैं ।
इन बेसहारा पशुओ के लिए बकायदा मुख्यमंत्री ने और ब्लॉक स्तर पर करोड़ों की लागत से गौशाला केंद्र खोल रखा है ,वह बेसहारा पशुओं के लिए ही बनाया गया लेकिन पंचायत प्रशासन की लापरवाही से सब बेकार है।
इस संबंध में नगर के संभ्रांत वहीं स्थानीय नागरिकों ने अधिशासी अधिकारी से मांग की कि समय रहते इन बेसहारा छुट्टा पशुओं को पंचायत कर्मियों से पकड़वा कर इनके सही स्थान गौशाला केंद्र में भेजा जाय। जिससे यह बेसहारा पशु और बाइक सवार तथा राहगीर के जानमाल की जनहित व शासन हित में सुरक्षा हो सके।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment