घरेलू कलह से क्षुब्ध महिला ने मिट्टी के तेल से की आत्महत्या,मौत

By:

On: Wednesday, June 17, 2020 11:09 AM

---Advertisement---

घरेलू कलह से क्षुब्ध महिला ने मिट्टी के तेल से की आत्म हत्या,मौत 

बीजपुर(बग्घा सिंह)सोनभद्र मंगलवार की सायं थाना क्षेत्र के जरहा ग्राम पंचायत के टोला चेतवा में घरेलू कलह से क्षुब्ध महिला ने मिट्टी का तेल उड़ेल कर खुद को आग लगा ली । नाजुक हालत में उसे सी एच सी म्योरपुर ले जाया गया जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुये डाक्टरो ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहा उसकी इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार चेतवा निवासिनी चांदनी देवी (30 वर्ष)का मंगलवार की रात अपने पति ब्रम्हा से कुछ कहासुनी हो गयी जिससे आहत होकर चांदनी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली चीख पुकार सुन परिजन दौड़ पड़े और आग पर काबू किया लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिजन आनन फानन में उसे म्योरपुर के सी एच सी केंद्र ले गए जहा डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया था।देर रात जिला चिकित्सालय लेकर पहुँचे परिजनों के अनुसार इलाज चल रहा था कि बुधवार की सुबह चांदनी की मौत हो गयी। उधर अस्पताल की सूचना पर बीजपुर पुलिस से सम्पर्क कर मामले की जानकारी दी पुलिस अपने अग्रिम करवाई में जुट गई। उधर परिजनों के अनुसार मृतका का पोस्टमार्टम रावर्ट्सगंज में होने के बाद उसके दाह संस्कार के लिए शव को सौपी दी गई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now