कनहर सिचाई परियोजना क्षेत्र में लेवल वन चीफ श्री यादव ने परियोजना निर्माण कार्य का जायजा लेते हुये सम्बंधित अभियन्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया|

---Advertisement---

सेराजुल होदा,,

कनहर सिचाई परियोजना क्षेत्र में लेवल वन चीफ श्री यादव ने परियोजना निर्माण कार्य का जायजा लेते हुये सम्बंधित अभियन्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया|

उत्तर प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट कनहर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे लेवल वन चीफ जीवन राम यादव।
दुद्धी – सोनभद्र
(अमवार )कनहर सिचाई परियोजना अमवार मे आज दोपहर पहुंचे लेवल वन चीफ जीवन राम यादव ने परियोजना निर्माण कार्य का जायजा लेते हुये सम्बंधित अभियन्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया| अचानक पहुंचे मुख्य अभियन्ता लेवल वन ने सर्व प्रथम बाई कनहर कैनाल के रन्नु गाँव मे हो रहे एक्वाडक्ट निर्माण कार्य को देखा उसके बाद अमवार- बघाडु के सीमा पर हो रहे बाई कनहर कैनाल के जीरो प्वाइंट पर हो रहे निर्माण कार्य को देख संबंधित को कार्य मे तेजी लाने का निदेश दिया|तद्उपरांत कनहर गेस्टहाउस पर पहुँच कर मानचित्र के माध्यम से निर्माण कार्य का बारीकी से जायजा लिया| साथ ही अभियन्ताओं के साथ बैठक कर निर्माण कार्य मे आ रहे समस्याओं की जानकारी ले निर्माण कार्य के गति को तेज करने को कहा| मुख्य अभियन्ता लेवल वन ने पत्रकारों के साथ वार्ता कर बताया की अगले वर्ष 2022 से पहले परियोजना निर्माण कार्य पुर्ण कर लिया जायेगा, अभीतक लगभग 70 प्रतिशत मुख्य बांध का निर्माण कार्य पुर्ण हो चुका है, कोरोना महामारी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है, इस महीने मे सीसीएल आ जायेगा| जिससे पुनः निर्माण कार्य को तेजी से पुरा कर अगले वर्ष से बांध मे पानी भरा जायेगा|
इस मौके पर मुख्य अभियन्ता 2 हर प्रसाद, अधिशाषी अभियंता विनय कुमार , अभियन्ता संजय गुप्ता ,रवि श्रीवास्तव, त्रिलोकी झा, आशुतोष मिश्रा, जूनियर इंजीनियर डीके कौशिक ,सन्तोष कुमार, श्रवण कुमार राजेश कुमार व कार्यदाई संस्था के एबीपी ए राजन, डीजीएम वर्मा , पीएम भास्कर आदि उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment