वली अहमद सिद्दीकी/ उमेश सिंह,
_सोनभद्र,
शक्तिनगर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के अनुपालन में क्षेत्राधिकार पिपरी के नेतृत्व में एवं थाना शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा के कुशल निर्देश में उपनिरीक्षक रमेश राम बुद्धसेनी, उपनिरीक्षक राम नारायन राय, हेड का0 शोभनाथ, का0 किशन कुमार, का0पंकज यादव निजी वाहन व चालक के शक्तिनगर थाने से प्रस्थान कर रोकथाम जुर्म जयराम में मामूर होकर मुखबिर खास की सूचना पर उपरोक्त मुकदमें में वांछित अभियुक्तगण डीजल चोरी करने की फिराक में दुधीचुआ जीएम ऑफिस के सामने एकत्रित है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम गठित कर अभियुक्तों को धर दबोचा।पकड़े गये अभियुक्त बच्चन भाई बक्स पुत्र गफ्फर खान निवासी जयंत सरसवा बस्ती थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश, साजिद अली उर्फ टेनी पुत्र फिरोज अली ,वाजिद अली पुत्र फिरोज अली, सुधीर गिरी पुत्र उपेंद्र गिरी निवासी अम्बेडकर नगर थाना शक्तिनगर सोनभद्र अभियुक्तों के कब्जे से दस-दस लीटर की चार जरकीनो में चालीस लीटर चोरी की डीजल बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0च0स0 १३०/२०२० धारा ३७९भा0द0वी0 पंजीकृत कर भेजा सलाखों के पीछे_

