आदर्श नगर पंचायत अध्यक्षा ने किया रैन बसेरा का उद्घाटन

---Advertisement---

आदर्श नगर पंचायत अध्यक्षा ने किया रैन बसेरा का उद्घाटन

अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जिनके पास आधार कार्ड होगा उनके लिए यहां रात्रि सोने और नहाने की व्यवस्था की गई है
संवाददाता चोपन
अशोक मद्धेशिया
स्थानीय नगर पंचायत ने शासन के निर्देशानुसार सर्द मौसम की शुरुआत होते ही रैन बसेरा तैयार कर लिया है। बैरियर पर राम लीला मैदान के निकट स्थित इस रैन बसेरे में कोविड-19 की गाइड लाइन का भी पालन हुआ है। यहां दो गज दूरी के अनुरूप बिस्तर लगाए गए हैं। सैनिटाइजर एवं मास्क भी यहां निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदा बेगम ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि स्थानीय नगर में किसी भी काम से आने वाले या फिर यहां के गरीब लोगों को सर्दी से बचाव के लिए रैन बसेरे का शुभारंभ किया गया है। यहां निःशुल्क रूप से कोई भी यात्री या फिर गरीब व्यक्ति ठहर सकता है। इसकी देखरेख के लिए निकाय द्वारा कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मास्क एवं सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया है। आगे कहा कि इस रैन बसेरे में जो भी यात्री आएगा उसको निःशुल्क मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा सैनिटाइजर एवं साबुन से हाथ धोने का भी प्रबंध किया गया है। रैन बसेरा निकाय की ओर से लोगों के लिए निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराएगा तथा यहां निकाय के कर्मचारी हर वक्त तैनात रहेंगे जो आने जाने वाले लोगों को उनकी शिनाख्त दर्ज कर सेवा उपलब्ध कराते रहेंगे। अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि रैन बसेरा में आने वाले मुसाफिरों के लिए रहने,नहाने की व्यवस्था की गई है रैन बसेरा में आने वाले मुसाफिरों की पहचान और रिकॉर्ड के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा। इस मौके पर अनीश अहमद,मनीष सिंह,ओमप्रकाश गुप्ता, राकेश सिंह,नीरज जायसवाल, बुल्लू श्रीवास्तव, जसवंत सिंह,रोबिन,अनुज,अंकित पांडेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment