सोननगर में जंगली सुअर मारने के लिए फासा में फसने से गाय की मौत

By:

On: Saturday, November 7, 2020 3:23 PM

---Advertisement---

सोननगर में जंगली सुअर मारने के लिए फासा में फसने से गाय की मौत

विंढमगंज रेंज में बेखौफ मारे जा रहे वन सुअर ,गाय के फ़सने से मामला हुआ उजागर

दुुद्धी(रवि सिंह):विंढमगंज वन रेंज में अवैध रूप वन भूमि पर कब्जा कर बसे सोननगर में इन दिनों वन सुअर बेखौफ मारे जा रहे है, ग्रामीण सर्जनों फासे लगाकर आये वन सूअरों को शिकार बना रहे है | इसी लगाए गए फासा में करीब एक 15 दिन पूर्व एक गाय के फसने से मौत हो गयी।गाय के स्वामी राजेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र बलदेव यादव – महुअरिया ( फुलवार) पोस्ट महुली ने 7 दिन पूर्व विंढमगंज थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए तहरीर में कहा है कि 19 अक्टूबर 20 को रोज की भांति जंगल में चरने जाती थी जो 19 तारीख से लापता हो गयी जिसे काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिली जो 31 अक्टूबर की सुबह 8 बजे अरहर के खेत मे मरी पड़ी मिली जब हमलोगों ने देखा तो गाय को फासा लगने से मौत हो गयी है जो जोरुखाड़ गांव के एक व्यक्ति द्वारा सुअर मारने के लिए फासा लगाया गया था और उसी फासा में फंसकर गाय मर गयी।पीड़ित ने विंढमगंज पुलिस से तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है|इस मामले में विंढमगंज एसओ वृजमोहन सरोज ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now