श्रमिकों के पंजीकरण के लिए शिविर का आयोजन

By:

On: Friday, November 6, 2020 3:57 PM

---Advertisement---

श्रमिकों के पंजीकरण के लिए शिविर का आयोजन

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:शुक्रवार को घोरावल ब्लॉक मुख्यालय पर श्रमिकों के पंजीकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण करने तथा विभिन्न योजनाओं में आवेदन प्राप्त करने हेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 200 श्रमिकों का पंजीयन व 36 श्रमिको का नवीनीकरण किया गया। कैंप में श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुयश पांडेय ने बताया कि 30 नवंबर 2020 तक श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण एवं जन सेवा केंद्र से भी करा सकता है। आगामी 10 व 11 नवंबर को भी घोरावल ब्लॉक पर शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ई. प्रकाश पाण्डेय विधानसभा प्रभारी भाजपा व राकेश पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा रहे।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी उमेश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण राम कृपाल, संजय मिश्रा, विनय शर्मा विकलांग कल्याण विभाग एवं विधवा कल्याण विभाग से अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now