अपडेट:संदिग्ध हालात में विवाहिता के मामले में दहेज प्रथा के तहत मुकदमा दर्ज

By:

On: Thursday, November 5, 2020 3:47 PM

---Advertisement---

अपडेट:संदिग्ध हालात में विवाहिता के मामले में दहेज प्रथा के तहत मुकदमा दर्ज

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है,जबकि मृतका के मायका वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ना की बात कही है।मृतका का मायका मिर्जापुर जनपद में है और जानकारी होने पर वे लोग घोरावल पहुंचे।पुलिस के अनुसार खरुआंव में अपनी ससुराल में निर्मला (24) की शॉल से लटकता शव मिला।मृतका के ससुर होमगार्ड जय प्रसाद मौर्या ने बताया कि सुबह वह ड्यूटी पर शाहगंज में थे, जबकि उनका पुत्र रजनीश इस समय बनारस में है। गुरुवार को सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने कमरे के अंदर झांका तो निर्मला का शव लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही जय प्रसाद घर पहुंचे।सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार विकास पांडेय एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस शव को घोरावल कोतवाली ले आई, जहां पंचायतनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।निर्मला की मौत की सूचना जब उसके मायके मिर्जापुर जिला के लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती गांव पहुंची तो उसके माता पिता भाई व अन्य रिश्तेदार घोरावल कोतवाली पहुंचे। मृतका के मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रथा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now