दुद्धी विधायक समेत सात की हुई कोरोना जांच

By:

On: Thursday, November 5, 2020 9:21 AM

---Advertisement---

दुद्धी विधायक समेत सात की हुई कोरोना जांच

एंटीजेन टेस्ट में सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:बीते दिन सीएमओ एसके उपाध्याय के कोरोना पॉज़िटिव आने से तीन दिन पूर्व दुद्धी में एनआरसी केंद्र व अन्त्य परीक्षण गृह के उद्घाटन के दौरान सीएमओ के संपर्क में आये क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरों ने आज गडदरवा में अपने साथ ही साथ अपने सभी स्टाफों का कोरोना का टेस्ट करवाया| इस दौरान हरिराम चेरों समेत उनके आस पास रहने वाले कुल 7 कर्मियों की कोरोना जांच डॉ विनय श्रीवास्तव ने

किया| डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि एंटीजन जाँच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है | और आरटीपीसीआर जाँच के लिये सभी का स्वाब सैंपल बीएचयू भेजा जाएगा| दुद्धी विधायक ने बताया कि मेरा जाँच रिपोर्ट नेगटिव हैं ।फिर भी मैं 14 दिन होम कोरेन्टीन रहूंगा।जिससे खतरा की शंका न बना रहे।जाँच टीम में रामकैलाश लैब टेक्नीशियन, शिवम सिंह स्टाफ नर्स,मनोज कुमार फार्मासिस्ट, विशाल कुमार पायलट शामिल रहे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now